उरई, जनवरी 2 -- कोंच। गृह स्वामी के काम पर जाने और बेटी के घर पर अकेला होने का फायदा उठा चोर घर में घुस आया और घर में रखें नगदी व जेवरात लेकर भागने लगा तभी अचानक से पुत्री की आंख खुल गई तो चोर ने उसकी पिटाई करते हुए भाग गया। कोंच में काशीराम कॉलोनी निवासी नाजिर खां जो वेटर गीरी का काम करता है। घटना 2 जनवरी की रात्रि की है जब नाजिर की पुत्री घर पर अकेली थी तभी मुहल्ले का ही निवासी युवक किवाड़ तोड़कर घर में घुस आया और घर में रखे 10 हजार रुपये नगद व 4 आना भर के टॉक्स सोने के और 100 ग्राम चांदी की पायल चोरी कर ली तभी पुत्री जाग गयी तो उसे थप्पड़ से पीटा। हो हल्ला सुनकर पड़ोसी आ गए तो उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। नाजिर ने दिन शुक्रवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की ...