सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेहरी खुर्द गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और जेवरात उड़ा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बुधवार सुबह में हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सेहरी खुर्द गांव निवासी उमाकांत उपाध्याय पुत्र कपिल देव उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता चार धाम यात्रा पर गए हुए हैं। घर में वह अपनी पत्नी और छोटे बच्चों के साथ रह रहे थे। मंगलवार रात भोजन के बाद सभी लोग पास के दूसरे मकान में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह उस मकान में पहुंचे, जहां उनके माता-पिता रहते हैं, तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने कमरे में रखा टंकर भी तोड़ दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.