रुद्रपुर, मई 20 -- नानकमत्ता। ग्राम गिधौर निवासी महिला ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेम कौर पत्नी प्रेम सिंह निवासी ग्राम गिधौरने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 मई को उसी के गांव के हरजिन्दर सिंह उर्फ लाली पुत्र बग्गा सिंह, छीलों वाई पत्नी बग्गा सिंह,आर्यन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उसके देवर ग्राम गिधौर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के घर में घुस गये। धमकियां दी। विपक्षियों का कहना था कि उन्होंने बलजीत सिंह को मारपीट कर घायल किया है। प्रेम कौर का लड़का कुलदीप सिंह गिधौर निवासी बलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह की ईलाज में मदद कर रहा है। आरोपियों ने कुलदीप को भी जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास है जिससे कुलदीप को जान-माल का खतरा है। एसओ उमेश कुमार ने बताया ...