पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खा निवासी जावेद शेख ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि शनिवार शाम पांच बजे सिराज, मेराज, अब्दुला, इब्राहिम, मोबीन, फहाद व अन्य व्यक्ति निवासीगण मोहल्ला मुनीर खां उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उसके भाई बसीम को भी पीटा। जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.