सीतापुर, जनवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर इलाके में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार पर भाई के आने पर आरोपी धक्का देकर भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक भतीजे के जन्मदिन की पार्टी में जाना था। वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला अम्बुज बहाने से घर में घुस आया। तभी अचानक लाइट चली गई। वह उसके साथ दुष्कर्म का दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती की चीख पुकार पर अम्बुस उसे धमकाने लगा। युवती की चीख पुकार को सुनकर उसका भाई आ गया। भाई को देख आरोपी उसे धमकाते हुए भाग गया। पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...