उन्नाव, जनवरी 30 -- अचलगंज। अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 16 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। दर्द से कराहती पीड़िता ने पिता को फोनकर आपबीती बताई। पिता के परदेस से आने पर उनके साथ थाना पहुंची, जहां मामले की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मामला दर्ज किया। शुक्रवार को नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गांव निवासी किशोरी अपने बाबा-दादी के साथ रहती है। पिता परदेस में काम करता है। पीड़िता के मुताबिक, 25 जनवरी को बाबा सब्जी बेचने गए थे। दादी खेत में थी। अकेला पाकर ग्राम जालिमखेड़ा का रहनेवाला 18 वर्षीय सचिन पुत्र रामभरोसे लोध घर में घुस आया। उसने मारते-पीटते हुए दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देगा। आरोपित की धमकी से सहमी दर्द से कराहती पीड़िता मुंह बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.