कौशाम्बी, मार्च 24 -- पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी सुखलाल पुत्र भैयालाल ने बताया कि शनिवार रात पड़ोसी सोनू पुत्र बृजलाल पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी रामकली व बहू करीना को भी पीटा। चीख-पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। रविवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पिपरी एसओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.