कौशाम्बी, जनवरी 13 -- करारी थाना क्षेत्र के सचवारा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी तुलसी प्रसाद गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे रंजीत व मंजीत के साथ घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी आशा देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि घायल दंपती का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.