पीलीभीत, नवम्बर 17 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भगा मोहम्मदगंज निवासी ओमप्रकाश ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी।जिसमें कहा गया कि 15 नवंबर को रात साढ़े आठ बजे गुड्डू पुत्र श्यामलाल,उसका भाई कृपाल सिंह और उसकी मां बबली ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसकी पत्नी ममता ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.