हापुड़, दिसम्बर 24 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर दंपति पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी रोहित कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर काम कर रहा था। तभी पड़ोसी युवक उसके घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर दिया। इसको देखकर उसकी पत्नी को देखकर गाली गलौज की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के हमले वह दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...