बागपत, जनवरी 27 -- बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में रंजिश के चलते चार लोगों ने घर में घुसकर दंपत्ति पर जानलेवा हमला किया। दोनों पर लाठी-डंडों से प्रहार किए। आरोप है कि हमलावरों ने महिला से अभद्रता की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिलवाड़ी के रहने वाले सुनील तोमर ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश रखते है,जिसके चलते चार लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और उस पर हमला बोल दिया,जिसमें उसे गंभीर चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची उसकी पत्नी पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से प्रहार किए। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने गांव के ही वैभव, जितेन्द्र, श्रवण व अंकुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...