संभल, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के गांव सैंजना में घर में घुसकर एक परिवार के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सैंजना निवासी नाजरीन पत्नी कमरूददीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर में थी। तभी मोहल्ले के नावेद, शावेज और शाहजेब उर्फ लड्डू (पुत्रगण अबरार कुरैशी उर्फ लल्ला) गाली-गलौज करते हुए उसके दरवाजे पर आए। विरोध करने पर नाजरीन ने दरवाजा बंद कर लिया, आरोप है कि इसके बाद तीनों दीवार फांदकर घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। कुछ देर बाद निशा और फिजा (पुत्री अबरार कुरैशी) भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि सभी ने मिलकर नाजरीन के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.