हाजीपुर, जनवरी 11 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना के मलकौली गांव में एक दंपति एवं स्वजनों को रात्रि में घर में घुसकर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिए जाने एवं लूटपाट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। सभी जख्मी को इलाज हेतु जंदाहा सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया जहां इलाज किया जा रहा है। इस मामले में मलकौली निवासी सुमन कुमारी पति राजेश कुमार साहनी ने अपने ग्रामीण रामानंद साहनी, सोनेलाल साहनी, माला देवी, नेहा कुमारी सहित बारह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 14 दिसंबर को रात्रि करीब 9 बजे जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर में सोने जा रही थी। उसी दौरान सभी आरोपी एक राय बनाकर दरवाजे पर आकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। बताया गया है कि जब उनके ...