फिरोजाबाद, जनवरी 31 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में चोरों ने एक मकान में धावा बोल दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के सुपर्द कर दिया। बड़ा लालपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र राजाराम अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। इस दौरान दो चोरों ने उसके घर में दस्तक दे दी। घर में घुसकर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। आवाज होने पर मनोज तथा उसके परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख चोरों ने भागने का प्रयास किया। मनोज कुमार तथा लोगों ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों चोरों की जमकर पिटाई के बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों चोरों के नाम सुमित कुमार पुत्र रामू कुशवाहा तथा राहुल पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.