बहराइच, दिसम्बर 14 -- बहराइच, संवाददाता। लाठी डंडे से लैस हमलावर जेठ जेठानी ने घर में घुसकर गर्भवती युवती को बेरहमी से पीट डाला। लहुलुहान हालत में घायल को उसके पिता व भाई ने थाने पहुंचाया। वहां से उसे सीएचसी भेजे जाने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावर दम्पत्ति सहित तीन को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बौंड़ी थाने के शारदासिंहपुरवा गांव निवासनी लक्ष्मी (26) का पति अमर चंद्र रोजी रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रांत में है। गांव पर रह रही उसकी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी की अपने जेठ जेठानी से पटरी नही खाती। शनिवार देर रात जेठ बीरवल, उसकी पत्नी, राम निवास पुत्र ननकए लाठी डंडा लेकर घर में घुसे। हमलावरों ने गालीगलौज की तो लक्ष्मी के विरोध जताए जाने पर हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीट डाला। लक्ष्मी लहुलुहान हो जान...