नोएडा, जनवरी 8 -- रबूपुरा। तिरथली खेड़ा गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही लोगों पर रंजिश के चलते जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। न्यायालय में सौंपे प्रार्थना पत्र में ग्रामीण वीरेंद्र ने कहा है कि वह अपने परिवार वालों के साथ घर पर था। इसी दौरान गांव निवासी रघुराज, जयंत चौधरी, अनुज तेवतिया और एक अज्ञात व्यक्ति तमंचा लेकर घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर अज्ञात आरोपी ने पीड़ित के ऊपर तमंचे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली चल नहीं पाई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...