सहारनपुर, मार्च 16 -- गंगोह होली खेल रहे परिवार के बीच घर में घुसकर लाठी डंडों व सरियों से जानलेवा हमला बोलकर एक व्यक्ति को गंभीर घायल करने के आरोप में कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पिता व दो पुत्रों सहित तीन का चालान कर जेल भेज दिया है। मोहल्ला छता बुद्धविहार कालोनी निवासी आर्यन पुत्र विजय कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पिता विजय कुमार घर आ रहे थे तो पड़ोस में ही रह रहे पंकज ने उनके साथ गालीगलौच कर दी उसके पिता घर आ गए। आरोप है कि शुक्रवार को परिजन घर में होली खेल रहे थे तो आरोपित समेत आठ लोग उसके घर में घुस गए तथा लाठी, सरिये आदि से उसके माता-पिता पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। विजय का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.