मऊ, दिसम्बर 14 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाना में दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 12 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे पंकज निवासी धर्मपुर हाता विशुनपुर उसके घर में घुस आया और उसके शरीर के अंगों को गलत नीयत से स्पर्श करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.