बरेली, जून 1 -- पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उनके जेठ की पुत्री का हाथ पकड़कर गंदी बातें की। शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ महिला और लड़कियों को जमकर पीटा। जेठ को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा निवासी नसीम के देवर का पुत्र बरेली के अस्पताल में भर्ती है। गत 28 मई को परिवार के लोग उसको देखने अस्पताल गए। महिला और उनके जेठ की पुत्रियां घर में थीं। पड़ोसी सलीम के घर में घुसकर जेठ की पुत्री का हाथ पकड़कर गंदी बातें की। महिला के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग गया। महिला के शिकायत करने पर आरोपी के पिता ने गाली-गलौज की। महिला ने जेठ को दुकान से बुला लिया। आरोपी ने परिजनों के साथ घर में घुसकर जेठ पर हमला कर उनको घायल कर दिया। लाठी-डंडों से महिला और लड़कियों को जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.