पीलीभीत, अप्रैल 3 -- थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका एक रिश्तेदार जसवीर सिंह निवासी पूरनपुर आए दिन उसकी दोनों पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करता है। उनको रास्ते में घेरकर आरोपी अश्लील हरकतें करता है। दरवाजा न खोलने पर दीवार कूद कर उसके घर में घुस आता है। आरोपी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। 27 मार्च को आरोपी शाम पांच बजे उसके घर में घुस आया। उनकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की पत्नी भी उसका सहयोग करती है। उसके घर में कोई पुरूष नहीं रहता है। उसके पति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...