कन्नौज, जून 17 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मक्कापुर्वा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर हजारों का सामान व जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण ने इंदरगढ़ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मक्कापुर्वा गांव निवासी अमर सिंह पुत्र सुखवासी लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार की शाम को वह परिवार के साथ छत पर सोने चले गए थे। मध्य रात्रि के दौरान कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व कपड़े चोरी कर लिए। सुबह जब वह सोकर उठे, तो उनको घटना की जानकारी हुई। मामले में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारूल चैधरी ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.