कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव में मंगलवार रात में चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के लाखों कीमत के आभूषण व नगदी के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर आराम से निकल गए। डायल- 112 पर दी गई सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। ज्यूनियां गांव के रहने वाले जय सिंह खेती किसानी करते हैं। मंगलवार रात में वह खाना खाने के बाद बाहर के कमरे में आकर लेट गए थे। जबकि उनकी पत्नी मालती व छोटा पुत्र अभय घर के अंदर एक कमरे में व दूसरा पुत्र अजय सिंह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में लेटे थे। रात में चोरों ने पीछे के रास्ते से छत से नीचे कमरे में आए। यहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण,15 रुपये नगद व कीमती सामान चोरी कर लिया...