लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- खमरिया क्षेत्र में रोटिहा गांव में चारों ने एक घर को निशाना बनाकर जेवर और नकदी पार कर दी। चोर घर से बक्सा उठा ले गए। खाली बक्सा घर से कुछ दूर बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने खमरिया थाना पुलिस को तहरीर दी है। खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोटिहा ग्राम पंचायत खमरिया खुर्द निवासी संदीप कुमार पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर ताला तोड़ दिया। चोर 9,500 रुपये नकद और जेवर में तीन लॉकेट का सोने का माला, व एक सोने की अंगूठी उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से एक बक्सा उठा ले गए। जो टूटी हालत में कुछ दूर बरामद हुआ। पीड़ित ने खमरिया पुलिस को लिखित सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...