मुरादाबाद, नवम्बर 13 -- मझोला थाना क्षेत्र के कस्टम कॉलोनी बुद्धिविहार में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी ग्रिल तोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बुद्धिविहार निवासी कुलदीज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह ओर उनके भाई जगप्रीत सो रहे थे। इसी दौरान दो युवक घर में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर दोनों भाई जागे और शोर मचाया तो आरोपी लोहे की ग्रिल से कूदकर भागने लगे। जिसमें वह चोटिल भी हो गए। भागते समय लोगों ने आरोपियों को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी गौतम बुद्ध पार्क मझोला का रहने वाला गौरव और दूसरा मिलक विहार का अरुण है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.