इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के रीतौर गांव में मंगलवार देर रात तीन चोर एक घर में घुसने की नीयत से छत के रास्ते भीतर पहुंच गए। हालांकि घर मालिक की सतर्कता और शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकले। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। रीतौर गांव निवासी सतेंद्र भदौरिया मंगलवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब तीन चोर घर की छत पर चढ़ गए। चोर दीवार के सहारे रखी ईंटों के सहारे नीचे उतरे। इनमें से एक बदमाश छत पर ही खड़ा होकर निगरानी करता रहा, जबकि दो अन्य नीचे उतरकर घर के बाहर वाले कमरे का ताला तोड़ने लगे।ताला तोड़ने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे सतेंद्र की नींद खुल गई। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जैसे ही बदमाश कुंडी खोलकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे, सतेंद्र ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.