मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- पुरानी रंजिश में कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर पट्टी जाट में पुरानी रंजिश में महिला सहित सात लोगों ने घर में घुसकर चाचा -भतीजी पर हमला बोलकर गंभीर घायल कर दिया। घटना का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। दूल्हापुर पट्टी जाट निवासी प्रीतम सिंह 4 अप्रैल को पड़ोस में शादी में गया था, जहां उनका विवाद हो गया। जब वह घर वापस लौट कर आया, तो पड़ोस के नरेंद्र सिंह, सोमपाल, राहुल और सुनील, वीर सिंह , ब्रह्म प्रकाश और पूनम ने प्रीतम के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। प्रीतम और उसके भतीजी सलोनी पुत्री विक्रम सिंह गंभीर घायल हो गए। उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.