जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति के घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संजीव राय पुत्र स्व. संतोष राय निवासी कबीरूद्दीन घायल हो गए। बताया कि सुबह करीब नौ बजे आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडा चाकू से हमला कर दिया और फायरिंग भी किया। संजीव राय 35 वर्ष पुत्र स्वर की संतोष निवासी कबीरूद्दीन पर थाना गौरा बादशाहपुर बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया। पुलिस के अनुसार, युवक के घायल होने की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार चल रहा है। फायरिंग की गई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। किस बात का विवाद था अभी यह भी पता नहीं चल सका है।

हिंद...