पडरौना, नवम्बर 14 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार की देर रात घर में घुस कर पड़ोस के चार लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में आरोपी चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और चौथे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बुधवार को दोपहर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र मंसूरगंज चौकी अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में राहुल प्रसाद उर्फ काजू उम्र 28 वर्ष पुत्र ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.