पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरगंज निवासी मीना देवी पत्नी मंशाराम ने कोतवाली जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गांव के ही वीरेंद्र तथा भगवत शरण ने उसके घर में घुसकर रखा हुआ दो कुंतल गेहूं चोरी कर लिया। चोरी किए गए गेहूं को उसने गांव के ही एक दुकानदार को बेच दिया। गेहूं घर पर न देखकर उसने जब जानकारी की तो घटनाक्रम के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...