गंगापार, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी उमेश तिवारी ने करछना थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2017 में उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत कराया था, जो अभी विचाराधीन है। उसी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के उद्देश्य से पड़ोसियों ने उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, अचानक हुई इस घटना से वह और उनका परिवार दहशत में है। सूचना मिलने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...