बागेश्वर, जुलाई 19 -- सरोली, भतेड़िया गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। शनिवार सुबह गुलदार पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने तथा पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार की सुबह गांव के महेंद्र सिंह बिष्ट के घर के भीतर गुलदार घुस गया। उसने जर्मन शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते को घात लगाकर मार दिया। वह उसे घसीटते हुए घर से 100 मीटर दूरी तक ले गया। घटना सुबह पांच बजे की थी। परिवार के लोग जाग गए। वह कुत्ते को बचाने के लिए गुलदार के पीछे दौड़े। गुलदार ने कुत्ते को तब तक मार दिया था। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन गुलदार बकरी, गाय आदि को भी निवाला बना रहा है। इधर, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गोसाई ने बताया कि वन विभाग की ट...