शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढेरा निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर सोने के कुंडल चोरी करने का आरोप लगाया है। संतोषी मिश्रा पत्नी कुलदीप मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी को वह ननद के घर से लौटकर अपने घर पहुंची तो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को घर से निकलते देखा। अंदर जाकर कमरे की जांच की तो बैंड पर रखा गद्दा हटा हुआ था और उसके नीचे रखे सोने के कुंडल गायब मिले। आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.