बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- गुलावठी। उधारी के तीन लाख 55 वापस मांगने पर भतीजे ने अपने ही चाचा के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित ग्रामीण गांव भटौना निवासी धर्मवीर सिंह ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडित धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट में लिखाया है कि उनके भतीजे गौरव ने तीन लाख 55 हजार रुपये उधार लिए थे, जब उन्होंने तगादा किया तो कहा कि रुपये वापस कर दूंगा या जिरावठी वाली जमीन का बैनामा कर दूंगा। जमीन छह लाख रुपये बीघा तय हुई और तय अवधि पर बैनामा न करने पर दोगुने पैसे वापस करने की बात लिखित में कही। जब तय तिथि पर बैनामा न करने पर पैसे मांगे तो गौरव ने घर में घुसकर पुत्रवधू के साथ मारपीट की। बेटे प्रभात के साथ सरिये व डंडे से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.