बरेली, जनवरी 19 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह दो दिन पहले फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी जब वह रात में लौट कर घर आये तो उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया था और उसके साथ जबर्दस्ती छेड़खानी करने लगा।तब तक लड़की का पिता घर में आया तो आवाज सुनकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...