प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि 23 फरवरी रात उसकी बेटी घर में सो रही थी। तभी गांव का ही युवक उसके घर में घुस गया। घर में सो रही बेटी से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर परिजन जागे तो आरोपी भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुरमई सुल्तानपुर के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...