बुलंदशहर, अगस्त 14 -- विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट कोर्ट संख्या- 1 मनोज कुमार सिंह तृतीय ने वर्ष 2022 में अहमदगढ़ क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। गुरुवार को विशेष लोक अभियोजक पोक्सो महेश राघव और मॉनीटरिंग सैल के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले आरोपी गजेंद्र गिरी पुत्र राम गिरी द्वारा एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की घटना की गयी थी। इस मामले में 7 जुलाई 2022 को थाना अहमदगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.