अमरोहा, फरवरी 15 -- शहर के एक मोहल्ले में शनिवार देर शाम घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किशोरी के हाथ की एक उंगली कटकर जमीन पर गिर गई। लहुलूहान हालत में किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम किशोरी घर पर अकेली थी, तभी मोहल्ले का ही एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर प्रहार कर दिया। हमले में किशोरी के हाथ की उंगली कटकर फर्श पर गिर गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी हथियार फेंककर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर घर पहुंचे परिजनों ने घायल ...