बाराबंकी, जनवरी 23 -- सफदरगंज। थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसपी को तहरीर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफदगंज थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। उसके कालेज आने जाने के दौरान गांव निवासी एक शोहदा उसका पीछा करता था। आरोप है कि 20 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। तभी उनके घर के सामने रहने वाले आरोपी युवक छोटू उर्फ भूपेन्द्र तिवारी उसके घर में एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के लिए के लिए जबरन घुस आया। बहानेबाजी व टाल मटोल करते हुए घर के अंदर ही रुक गया। आरोप है कि इसी दौरान वह अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद छेड़खानी शुरू कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.