कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से घर में घुसकर युवकों ने दुराचार किया। आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाया। वीडियो के जरिए वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे थे। किशोरी की शादी तय हो गई तो युवकों ने वीडियो को इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर भी डाल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी से गांव के ही तीन युवकों ने महीनों दुराचार किया था। आरोपी नंदललाल व उसका भाई सोनी व मोतीलाल ने रेप का वीडियो भी बनाया था। वीडियो के जरिए वह उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे। बेटी की उसने सगाई कर दी तो इससे आरोपी नाराज हो गए और बेटी को धमकी देने लगे। इसी बीच युवकों ने रेप का वीडियो इंस्टाग्राम व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.