महोबा, अक्टूबर 11 -- बेलाताल,संवाददाता। घर में घुसकर बुजुर्ग ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पांच अक्टूबर को वह खेत में काम करने गई थी जबकि 12 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। गांव का 60 वर्षीय बुजुर्ग घर गया और बेटी से दरवाजे खोलने की बात कही। घर में घुसकर दबंग ने छेड़खानी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित काशीराम राजपूत के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.