फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- नवाबगंज। एक गांव निवासी एक महिला की तीन पुत्रियां और एक पुत्र मंगलवार सुबह एक इंटर कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ छात्राओं का पीछा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई के साथ भी अभद्रता की। डर के मारे छात्राएं कॉलेज जाने के बजाय घर लौट आईं और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बाद जब पीड़ित छात्राओं की मां परिजनों के साथ आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर छात्राओं के घर धमक पड़े। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने छात्राओं पर हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.