कानपुर, फरवरी 3 -- झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकनियापुर गांव निवासी राम प्रकाश के घर में सोमवार रात में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व 5 हजार रुपये चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने गांव पहुंचकर छानबीन की। उन्होने बताया कि मामले की छानबीन के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...