मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सड़क बनाने के विरोध पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला समेत आधा दर्जन लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान दो युवतियों से छेड़खानी की गई। दोनों के कपड़े फाड़ दिए गए। सभी के सिर में गंभीर चोट है। परिजनों ने सभी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। मामले को लेकर दोनों युवतियों के पिता ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। इसमें आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि घर के पास रोड की ढलाई हो रही थी। सड़क मेरी जमीन के कुछ हिस्से में थी। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुसकर पत्नी और दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव में आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। इधर, मेडिकल ओपी प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.