बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने घर में घुसकर अश्लील हरकत के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में बतााया है कि विपक्षियों ने उन पर छींटाकसी की। इसके बाद एक फरवरी की रात करीब 12 बजे उनके घर में घुस गए और उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी रंजीत, ऋषि और अमरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...