पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। ट्रैक्टर से जमीन जोतने की रंजिश में कुछ लोगोंने घर में घुसकर मारपीट की जिससे दो लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने पेड़ की टहनी हटाने के विरोध में मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। थाना हजारा के गांव बाजारघाट बैल्हा के रतन सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि उनके घर के पास में सरकारी जमीन है। जिसपर महेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी टिल्ला नबंर चार ने गेहूं की बुवाई की थी। एक महीने पहले प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान रतन सिंह ने प्रशासन के कहने पर टैक्टर से खेत की जोताई की। इस पर महेंद्र सिंह उनसे रंजिश मानने लगे। 31 दिसंबर को रतन सिंह घर पर नहीं थे। उनकी बेटी घर में कपड़े धो रही थी। आरोप है कि इस दौरान महेंद्र्र सिंह, त्रिलोक सिंह उर्फ मक्खन सिंह, सोनू सिंह, स...