बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की बाइक घर पर खड़ी थी और उसके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आ गया। जुर्माना एक हजार रुपया लगाया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि जिस बाइक का चालान ऑनलाइन दिख रहा है वह दूसरी कम्पनी की है। लालगंज थानाक्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव निवासी सद्दाम हुसैन ने लालगंज थाने की पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती-पत्र भेजा है। उसने कहा हे कि उसके छोटे भाई इरफान के नाम से पल्सर बाइक है जिसका नम्बर यूपी 51 बीएन 7316 है। उसकी बाइक घर पर खड़ी रहती है। इरफान परदेश में रहता है। चार दिसम्बर को उसकी बाइक घर पर ही खड़ी थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर बाइक चालान किए जाने का मैसेज आया। जुर्माना एक हजार रुपये लगाया गया है। उसने जब ऑनलाइन चेक किया तो मालूम हुआ कि यूपी 51...