हरदोई, जनवरी 4 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के बिल्सर हिलन गांव में रविवार शाम को पुरानी रंजिश में एक अधेड के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित रमेश पुत्र राजपाल सिंह को गांव के ही रहने वाले चार लोगों ने पकड़कर अपने घर खींच लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान रमेश की आंख बुरी तरह घायल हो गई। वहीं नाक में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। पीड़ित के पुत्र आशू ने बताया कि घटना के दौरान डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए वापस चली गई। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रमेश को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी शाहाबाद भेज दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...