रांची, अगस्त 31 -- रांची। हटिया के रहने वाले मोहित कुमार के चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। इसके बाद उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में मोहित कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोहित कुमार ने बताया कि घर की चहारदीवारी के भीतर उनके चार पहिया वाहन खड़ा था। देर रात बदमाशों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.