महाराजगंज, सितम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर के गांधीनगर (शनचरहिया) में बुधवार की सुबह एक हादसा हो गया। घर में कोई काम कर रहा एक 18 वर्षीय युवक अचानक करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। छटपटाकर अचेत हुए युवक के बचे होने की उम्मीद में परिजन आनन-फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्ले के निवासी सुनील का 18 वर्षीय बेटा करन बुधवार की सुबह घर में ही कोई काम कर रहा था। इसी बीच अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिरकर तड़पने लगा। वहीं वह अचेत हो गया। परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गया, जहां डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.