सहरसा, फरवरी 16 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर पंचायत के दह गांव में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार रीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताई कि शनिवार के देर रात कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मेरे घर पर पेट्रोल छिड़काव कर आग के हवाले कर दिया। धू- धू कर जल रहे घर को देख आसपास के ग्रामीणों के द्वारा हल्ला किया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरा घर व सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सका है। हालांकि घर को जलते हुए देखने वालों ने कहा दो मोटरसाइकिल पर सवार लोग वहां से पूरब के तरफ भागा। जो पहचान में नहीं आ सका। पीड़िता ने बताई कि कनरिया थाना में लिखित आवेदन दी गई है। इस संबंध म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.